पांच नक्सलियों पर था 38 लाख रुपये का इनाम, दर्ज थे दर्जनों केस…

रायपुर। गढ़चिरौली जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों पर 38 लाख का इनाम घोषित था। मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर कोपरशी वन क्षेत्र की भामरागढ़ तहसील में लगभग आठ घंटे तक मुठभेड़ चली थी।

एसपी नीलोत्पल ने बताया कि बड़े नक्सलियों में जया पर 49 और सावजी पर 226 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ था। फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा है, जिसका नागपुर में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई थी।

हमले की योजना बना रहे थे नक्सली

इस मुठभेड़ में गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 विशेष लड़ाकू इकाई के कमांडो ने प्रमुख भूमिका निभाई। एसपी ने बताया है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, नक्सलियों का एक समूह पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर जंगल में एकत्र हुआ था और हमले की योजना बना रहा था।

अधिकारी ने बताया कि नक्सली जिस क्षेत्र में एकत्र हो रहे थे, वह नारायणपुर की सीमा से लगा है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में सी-60 कमांडो की 22 टीम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो दस्तों ने वन क्षेत्र में दो अलग-अलग बिंदुओं से नक्सल विरोधी अभियान चलाया।

पिछले तीन वर्षों में गढ़चिरौली पुलिस ने 85 नक्सलियों को ढेर किया है। इसके अलावा 109 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सुकमा में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

उधर, सुकमा जिले में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें कुंजाम हिड़मा, कुंजाम गंगा, उईका एंका व पोड़ियाम गुरुवा शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई