शिकायत लेकर थाने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, विरोध में लाश कंधे पर रखकर 3 KM पैदल चली महिलाएं

शिवपुरी: मायापुर थाना क्षेत्र के युवक का शव सोमवार सुबह कड़ेसरा नदी के पास पेड़ से लटका मिला। छोटे भाई की पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा की शिकायत पर पुलिस उसे घर से थाने ले गई थी। जिसके बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक के साथ क्या हुआ अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शव पोस्टमार्टम के बाद जब गांव पहुंचा तो गुस्साए स्वजन ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। स्वजन और ग्रामीणों ने पिछोर तहसील पर प्रदर्शन करने के लिए शव वाहन बुलाया तो पुलिस ने वाहन को लौटा दिया। गुस्साई महिलाएं चारपाई पर शव रखकर अपने कंधों पर ही लगभग तीन किमी तक ले गईं।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बगरवारा का रहने वाला कपिलसेन कुछ समय पूर्व महाराष्ट्र के नागपुर में मजदूरी करने गया था। वहां उसकी नजदीकियां एक युवती से बढ़ गईं। बाद में युवती ने कपिल पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। कपिल इस मामले में जेल भी गया। सुलह होने पर दोनों ने शादी कर ली और गांव बगरवारा रहने लगे।

जेठ के खिलाफ शिकायत

19 अक्टूबर को महिला मायापुर थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत पर थाना प्रभारी नीतू अहिरवार ने पति कपिल और जेठ पवन सेन को थाने बुलवाया। जब दोनों थाने नहीं पहुंचे तो 20 अक्टूबर की सुबह महिला फिर से थाने पहुंच गई। पुलिस पति व जेठ को बुलाने घर पहुंचे तो कपिल घर पर नहीं मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button