धमतरी में पुलिस जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी ठोकर, 15 जवान घायल, चार जवानों की हालत गंभीर

धमतरी। महिला-पुरूष पुलिस जवानों से भरी तेज रफ्तार बस ओवरटेक करते हुए ट्रक से जा टकराई। हादसा से जवानों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में सवार 15 पुलिस जवान घायल हुए है, जिन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। चार जवानों को सबसे ज्यादा चोटें आई है। सभी जवान बस में सवार होकर माना कैंप से ट्रेनिंग के बाद सुकमा के लिए रवाना हुए थे।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिला पुलिस बल के महिला-पुरूष जवान रिफ्रेशर कोर्स के लिए पुलिस कैंप माना गए हुए थे। 16 अक्टूबर को 15 दिनों के कोर्स करने के बाद दोपहर सभी 20 जवान बस में सवार होकर सुकमा के लिए रवाना हुए थे, तभी धमतरी जिला के ग्राम संबलपुर के पास हाईवे में बस चालक ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसा से बस में सवार पुलिस जवानों में चीख-पुकार मचने के बाद हड़कंप मच गया। बस में सवार कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी होने पर अर्जुनी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल पुलिस जवानों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां चार जवानों को ज्यादा चोटें आई है। जबकि बस में सवार 15 जवान हादसा में घायल हुए है।

प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों की छुट्टी कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना से बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई