भोपाल में भाजपा नेता ने महिला एसडीओ से की अभद्रता…

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा नेता द्वारा महिला एसडीओ से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। दरअसल महिला अधिकारी क्षेत्र में नालों की सफाई और अवैध नालियों को बंद करवाने का कार्य कर्मचारियों से करवा रहीं थीं।

तब ही भाजपा नेता व पूर्व पार्षद कामता पाटीदार मौके पर पहुंचे और महिला अधिकारी से अभद्रता करने लगे। उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए शासकीय काम को रुकवा दिया और जान से मारने की धमकी दी है।घटना के बाद कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर एसडीओ ने एफआइआर दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक रामायण इंक्लेव कटारा हिल्स निवासी 30 वर्षीय रव्यनीता एन जैन ने शिकायत करते हुए बताया कि वह जल संसाधन विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।वह मंगलवार दोपहर पौने चार बजे कर्मचारियों के साथ डी एक के नाले की सफाई और अवैध नालियों को बंद करवा रही थी।

कर्मचारी नाले की सफाई करते हुए रापड़िया सांधा के पास पहुंचे थे, तब ही कामता पाटीदार आ पहुंचे और कर्मचारियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं शासकीय कार्य कर रहे जेसीबी ड्राइवर राकेश को धमकाया और चाबी निकाल ली।

जब महिला एसडीओ ने चाबी वापस मांगी तो कामता ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने दोबारा काम करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला एसडीओ की शिकायत पर कामता पाटीदार व उनके साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई