Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

भाजपा के सदस्यता अभियान पर BJP MLA विश्नोई ने उठाए सवाल

जबलपुर: भाजपा शासन में पूर्व मंत्री रहे और जबलपुर की पाटन विधानसभा से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट कर भाजपा के सदस्यता अभियान को कटघरे में खड़ा कर दिया। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि निजी एजेंसी ठेका लेकर सदस्य बना रही है। एक्स और फेसबुक पर जारी पोस्ट में विश्नोई ने उल्लेख किया कि उनके पास एक फोन आया कि आप सदस्यता अभियान का ठेका हमें दे दीजिए। ये एक एजेंसी का काल था।

सदस्यता अभियान को बताया फर्जी

विश्नोई ने पोस्ट में कहा कि ऐसे तो लोग पैसों के दम पर सदस्य बढ़वाकर खुद को बड़ा नेता दिखाएंगे। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विश्नोई की पोस्ट को टैग करते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भोपाल में एक पत्रकार वार्ता कर पटवारी व सिंघार के दावे को चुनौती दी है।

कालर बोला-विश्नोई ने अधूरी बात समझी

राजनीतिक बवाल के बीच ‘नईदुनिया ’ने विश्नोई की पोस्ट पर दर्ज मोबाइल नंबर 7880298199 पर संपर्क किया तो इंदौर से विनय शर्मा ने बात की। उसने स्वीकारा कि पाटन विधायक अजय विश्नोई को फोन किया था। विनय के अनुसार विश्नोई ने बात को अधूरा सुना और सदस्यता देने वाली एजेंसी समझ बैठे। विनय के अनुसार वह भाजपा की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए अनुरोध करता है।

विज्ञापन छपवाकर नेता बनते देखा

अजय विश्नोई ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एजेंसी के जरिए अधिक सदस्य बनाकर कुछ नेता खुद को बढ़ा साबित करेंगे। इस बार नया ट्रेंड देखने में आ रहा है, जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से सदस्य बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़े नेता बनने में लगे हैं। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।

सदस्यता अभियान चलाने की दी चुनौती

सबनानी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के हमले पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने भोपाल में कहा कि भाजपा के सफल सदस्यता अभियान से कांग्रेस दुखी है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में एक ईको सिस्टम कार्य कर रहा है, जो भाजपा को बदनाम करने के लिए संगठन पर्व को लेकर भाजपा नेताओं को फोन कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई