इंदौर में 250 बेड का ट्रामा सेंटर, रीवा में कैंसर यूनिट की क्षमता 200 बेड की होगी

भोपाल। इंदौर के सरकारी मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में 250 बिस्तर क्षमता का ट्रामा सेंटर बनेगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने छात्रावास उन्नयन, मल्टी लेवल पार्किंग तथा अन्य सुधार कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट में अत्याधुनिक लीनैक मशीन, पेट स्कैन सुविधा की व्यवस्था की गई है।

अब कैंसर यूनिट को 200 बिस्तर क्षमता तक बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक रोगियों को लाभ मिले। संस्कृत महाविद्यालय रीवा में 100 सीट क्षमता का बालक छात्रावास और 50 सीट क्षमता का कन्या छात्रावास बनाने के निर्देश उन्होंने एमपी बिल्डिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन (बीडीसी) को दिए हैं। शुक्ला ने मंगलवार को मंत्रालय में एमपीबीडीसी द्वारा निर्माण की जा रही स्वास्थ्य संस्थाओं की प्रगति की समीक्षा किया।

33 हजार पदों भर्ती में देरी न हो

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में राजपत्रित एवं अराजपत्रित मिलाकर 33 हज़ार 118 पदों पर चल रही भर्तियों को समय पर पूरा करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिए हैं। मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से इन पदों पर भर्ती की जा रही है। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रालय में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि विभाग में 33 हजार 118 पदों में भर्ती प्रक्रियाधीन है।

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने मंत्रालय वल्लभ भवन में एम्बुलेंस सेवा, जननी एक्सप्रेस सेवा और डायग्नोस्टिक सेवा प्रदाय की व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का पूर्व चिन्हांकन कर यथाशीघ्र उचित संस्थान में रिफर करने के निर्देश दिए, जिससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई