Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

60 फीट के रावण ने किया आकर्षित, बिलासपुर में दशहरा उत्सव रंगारंग

बिलासपुर। हर बार की तरह इस बार भी शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम की ओर से पुलिस मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल ने अग्नि शस्त्र के रूप में राकेट जलाकर रावण का वध किया। इसी के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया। तय समय अनुसार रावण का दहन शाम सात बजे किया गया। इसे लेकर शाम पांच बजे से ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस बार रावण दहन में पुतले का कद 60 फीट का था। साथ ही आकर्षक अतिशबाजी भी की गई। जिसने रावण दहन देखने आए शहर व जिले के लोगों का मन मोह लिया। जैसे ही रावण का विधायक अमर अग्रवाल ने तीर रूपी अग्नि अस्त्र से वध किया वैसे ही सभी जय श्रीराम का जयघोष करते हुए अपने मन से बुराई को बाहर निकालने का संकल्प लिया और एक दूसरे को सोन पत्ती भेंटकर विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर वासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर सच्चाई के जीत का प्रतीक है। पुलिस मैदान में होने वाला यह पर्व अब एक परंपरा के रूप में स्थापित हो चुका है। इसे हर साल पूरी परंपरा के साथ निभाना चाहिए। सभी को इस पर्व से सीख लेना चाहिए और बुराई को मार कर सच्चाई की मार्ग पर चलना चाहिए और भगवान श्रीराम के बताए गए मार्ग में चलते हुए उनका अनुशरण करना चाहिए। रावण दहन कार्यक्रम के पहले एक घंटे तक जमकर आतिशबाजी की गई। यह समारोह के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। शाम छह बजे से शाम सात बजे तक लगातार आतिशबाजी की। इस दौरान आसमान सतरंगी छटा से जगमग हो गया। पटाखों की रंग-बिरंगी रोशनी ने बच्चों के साथ सभी का मन मोह लिया। खासकर इस आतिशबाजी से बच्चे काफी खुश नजर आए। इस दौरान आयोजन समिति नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। रावण दहन के बाद पुलिस मैदान के दोनों गेट से शहरवाही निकल रहे थे। साथ ही चार पहिया वाहन भी गुजर रहे थे। एकाएक भीड़ के कारण जाम की स्थित पैदा हो गई। लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई