शादीशुदा प्रेमी का खूनी खेल! अवैध संबंध में हत्या

तखतपुर। क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक ने अवैध संबंध बनाने के लिए मिलने से इंकार करने पर महिला प्रेमी की हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मकान को सील कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वार्ड की टीम का इंतजार किया जा रहा है। यह मामला तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा गांव का है।

घटना बीती रात की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेंद्र सोनकर और लता सोनकर के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और दिहाड़ी का काम करते थे। महिला और युवक तखतपुर नगर के टिकरीपारा में किराए के मकान में मुलाकात करते थे। बीती रात फोन नहीं उठाने और संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस मकान को सील कर आगे की कार्रवाई में जुटी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई