चोरों ने सात के लाख के गहने और नकदी कर दिए पार

रायपुर। राजधानी रायपुर के पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर के घर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने इंजीनियर के घर को उस वक्‍त निशाना बनाया जब वह अपने परिवार के साथ मां दंतेश्‍वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा गए थे, तब उनके घर में चोरी की एक बड़ी घटना हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह मामला टिकरापारा स्थित रावतपुरा फेस 1 का है, यहां चोरों ने देवेंद्र मत्स्यपाल के घर से सोने के गहने, नकदी समेत करीब 7 लाख रुपये के सामान पार कर दिए। जब उन्हें चोरी के बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने कहा कि चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस चोरों की पहचान के लिए घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button