Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी CM विजय शर्मा बन गए ‘सफाईकर्मी’, स्‍कूल में पंखों की धूल को खुद करने लगे साफ, ग्राउंड में लगाई झाडू

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक प्रेरणादायक पहल की। अपने गृह ग्राम कवर्धा के स्वामी करपात्री जी स्कूल में जाकर उन्होंने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया बल्कि खुद सफाई कर्मी की भूमिका निभाई। विजय शर्मा ने उस कक्षा में जाकर सफाई की, जहां उन्होंने खुद पढ़ाई की थी, और क्‍लासरूम के पंखों की धूल साफ की।

इस अनोखे श्रमदान के जरिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने संदेश दिया कि सफाई केवल सरकारी काम नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके बाद, उन्होंने स्कूल के मैदान में श्रमदान किया और स्वच्छता के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण भी किया। डिप्टी सीएम शर्मा के इस कदम ने गांधी जी के स्वच्छता के आदर्शों को फिर से जीवंत किया और लोगों को जागरूक किया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों का नहीं, हर नागरिक का दायित्व है।

डिप्‍टी सीएम ने छात्र जीवन की पुरानी यादों को किया साझा

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वामी करपात्री जी स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को भी साझा किया और अपने शिक्षकों तथा सहपाठियों को याद किया।

इस स्मार्ट क्लास सिक्यूलेशन टेक्निक की शुरुआत से अब स्वामी करपात्री जी स्कूल के मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से अपनी शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बना सकेंगे। विशेष रूप से विज्ञान जैसे कठिन विषयों को स्मार्ट क्लास की मदद से विद्यार्थी और अच्छे से समझ सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने छात्रों से स्मार्ट क्लास के महत्व और इसके उपयोग पर चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीक से लाभ उठाने की प्रेरणा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट क्लास की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 70 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें से स्वामी करपात्री जी स्कूल पहला है। शेष स्कूलों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही वहां भी स्मार्ट क्लास का कार्य प्रारंभ होगा।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने पुरानी यादों का किया स्मरण

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए कहा कि आज जिस स्कूल में मैंने मिडिल से लेकर हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की वहां स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधा का शुभारंभ करते हुए मुझे गर्व हो रहा है। यह स्कूल मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यहां आकर मुझे अपनी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री शर्मा इस स्कूल के छात्र जीवन के दौरान शाला नायक भी रहे और उन्होंने विज्ञान वर्ग में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई