Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Dhar News: गणपति घाट की तेज ढलान फिर बनी हादसे का सबब, टक्कर के बाद तीन वाहनों में लगी आग, तीन घायल

धार जिले के मुंबई आगरा फोरलेन के गणपति घाट पर एक बार फिर भीषण दुर्घटना के बाद वाहनों में आग लग गई। ब्रेक फेल होने से ट्राला आगे चल रही कार को टक्कर मारता हुआ सड़क किनारे खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में घुसा। इसके बाद तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई और ट्राला चालक सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना देर रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद तत्काल धामनोद थाना पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बता दें कि गणपति घाट पर लगातार हादसे सामने आ रहे हैं, घाट में अत्यधिक ढलान के कारण अभी तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही दुर्घटना के बाद वाहनों में भीषण आग लगने के चलते 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है।

वहीं गुरुवार रात को दुर्घटना की सूचना के बाद ही तत्काल धामनोद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सुबह 6:00 बजे देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फोरलेन के एक साइड वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस वीभत्स सड़क दुर्घटना में कार सवार प्रतीक सोनी निवासी धरमपुरी, अंकुश जैन निवासी धरमपुरी, महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घायल हो गए, जिन्हे देर रात तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उपचार जारी है।

घटना की जानकारी लगते ही काकड़दा पुलिस प्रभारी मिथुन चौहान और धामनोद पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां आवागमन को सुचारू किया गया। कल गुरुवार शाम को ही गणपति घाट पर दुर्घटना के बाद चालक स्टेरिंग के नीचे पर बुरी तरह फंस चुका था। जो दर्द के मारे जोर-जोर से तड़पते हुए लोगों से बाहर निकालने की गुहार लगाता रहा, जिससे ग्रामीणों ने 30 मिनट की मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई