इंदौर, भोपाल, जबलपुर, देवास सहित 24 शहरों को अलर्ट

भोपाल। राजस्थान से दक्षिण पूर्व दिशा और पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके चलते प्रदेश के मौसम का मिजाज सोमवार से बदलने लगेगा। पूरे प्रदेश में हल्की से तेजी वर्षा का दौर शुरू होगा, इससे गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को राहत मिलने लगेगी।

रविवार को राजधानी समेत कई संभागों में मौसम शुष्क रहा, हालांकि रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हल्की वर्षा हुई। खजुराहो सबसे गर्म रहा, यहां दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में तापमान 35.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री और गुना में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी में रविवार को लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा।

इन जगहों पर होगी तेज बारिश

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 23 सितंबर से प्रदेश में कम दबाव की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इसके बाद बारिश का दौर शुरू होगा, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह तक चल सकता है। इससे पूरे प्रदेश में हल्की से तेजी बारिश होगी। अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, देवास, जबलपुर, उज्जैन सहित अन्य जिलों में गरज-चमक तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button