कवर्धा कांड को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

कोरबा । कोरबा जिले की सीएसईबी चौकी के सामने युवा कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया जहां छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ और सद्बुद्धि आरती गीत गई गई। जहां काफी संख्या में युवा कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

कवर्धा कांड को लेकर इन दिनों कांग्रेस सत्तासीन सरकार पर काफी आक्रामक है। लगातार प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के बाद जिस तरह से परिवार को हिरासत में लिया गया उसे लेकर शनिवार को छ.ग.बंद का आह्वान किया गया उसके बाद रविवार को सीएसईबी चौक पर युवक कांग्रेसियों द्वारा सद्बुद्धी यज्ञ का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारी चौक पर यज्ञ हवन कर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को सद्बुद्धी देने का प्रयत्न किया गया।

युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन ने बताया कि जिस तरह से कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना के चलते युवक की मौत और इस दुख की घड़ी में उसके परिजनों के खिलाफ जो कार्यवाही की गई है वह ठीक नहीं है कहीं ना कहीं गृह मंत्री विजय शर्मा की सद्बुद्धि की जरूरत है जिसे लेकर आज सीएसईबी चौकी के सामने हवन यज्ञ कराया गया ताकि भगवान उन्हें बुद्धि दे। सीएसईबी चौकी प्रभारी लक्ष्मण खुंटे ने बताया कि युवा कांग्रेसियों के द्वारा एकदिवसीय प्रदर्शन कवर्धा कांड को लेकर किया गया जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button