उपज के उचित मूल्य की मांग, कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुक्रवार को, सड़क पर उतरेंगे दिग्गज नेता

भोपाल। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने, खाद-बीज और बिजली की समस्या दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर निकाली जाएगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर तो कमल नाथ छिंदवाड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कांग्रेस किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये, गेहूं का 2,700 और धान का 3,100 रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग की मांग को लेकर यह यात्रा निकाल रही है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया झाबुआ, कमलेश्वर पटेल रीवा, मप्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह भिंड, राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह मुरैना, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुना, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन और पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी सतना जिले में आयोजित यात्रा में शामिल होंगे

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button