पत्नी को लगाई ऐसी मार, निकल गई जान; बाजार में कपड़े खरीदने की जिद्द महिला को पड़ी भारी

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची, तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी, इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नहीं आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मैरीज की थी। उनका एक बच्चा भी है। मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई।
महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button