Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्‍तीसगढ़ में विघ्‍नहर्ता के सामने से ली स्‍वस्‍च्‍छता की शपथ, कहा- न गंदगी करूंगा, न दूसरों को करने दूंगा, पूरे साल करूंगा श्रमदान

भिलाई। स्वस्थ समाज बनाने के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व होता है। दुर्ग जिले के भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यहां सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडालों से स्वच्छता ही सेवा का श्रीगणेश किया जा रहा है।

निगम की टीम पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिला रही है। वहीं अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दे रही है। दिन व संध्याकाल आरती के समय ऐसा किया जा रहा है। एक लाख 20 हजार के करीब आबादी वाले भिलाई-चरोदा नगर निगम के 40 वार्डों में आम लोगों को स्वच्छता, डोर- टू -डोर कचरा संग्रहण व गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए प्रेरित करने गणेशोत्सव के 87 पंडालों में निगम अभियान निगम चला रहा है।

प्रत्येक पंडाल में प्रतिदिन सुबह व संध्या आरती के समय व इसके बाद रात नौ बजे तक निगम की स्वच्छता दीदियों सहित 35 लोगों की सात टीम इस काम में लगी है। हर टीम में तीन स्वच्छता दीदी व दो निगम के कर्मी होते हैं। अब तक 31 वार्डों में शपथ दिलाई जा चुकी है। एक साथ काफी लोग एक ही जगह मिल जाते हैं। इस वजह से इन पंडालों को चुना गया है। निगम के स्वच्छता निरीक्षक वीनू वर्मा बताते हैं कि लगातार इसकी मॉनीटीरिंग भी करते हैं।

यह शपथ ली जा रही

स्वच्छता कर्मियों द्वारा आम लोगों को शपथ दिलाई जा रही है कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा व समय भी दूंगा। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करूंगा। न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा। पहले मैं स्वयं, मेरे परिवार, मेरे मुहल्ले, मेरे गांव व मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूंगा।

मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाऊंगा।

निकाय ने स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन कर कई राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीते

भिलाई चरोदा नगर निगम ने सन् 2021 -22 में स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया था। निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी हासिल किया था। सन् 2022 में प्रदेश के 11 नगरी निकायों में से भिलाई-चरोदा निगम दुर्ग संभाग का इकलौता नगर निगम था, जिसे अवार्ड मिला था। बीते चार साल से इस निकाय को ओडीएफ प्लस-प्लस ग्रेड मिला। साल 2023 में रैंकिंग में बेहतर नंबर नहीं मिल पाए थे।

भिलाई-चरोदा निगम को स्वच्छता में बेहतर स्थान पर लाने प्रयास कर रहे हैं। लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। गणेशोत्सव आयोजन के दौरान शपथ को लोग भी सराह रहे हैं। -डीएस राजपूत, आयुक्त, नगर निगम भिलाई चरोदा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई