रुपए दुगना करने झांसा देकर 20 लोगों से करोडों की ठगी का आरोपी अब भी फरार, केंद्रिय राज्यमंत्री से शिकायत, लिफ्ट मांगकर युवक से मारपीट, पेटीएम से वसूली

बिलासपुर : थाने से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार से मायुष हो चुके ठगी के पीड़ित हेलन कुमार साहू व युवराज साहू ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने बताया कि संतोष कुमार सिंह से उनकी पहचान थी।

संतोष सिंह ने शेयर ट्रैडिंग के माध्यम से रुपए दुगना करने का झांसा देकर लगभग 20 लोगो से 1 करोड 17 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। ठगी की शिकायत मई माह में दर्ज कराई है। बावजूद इसके अब तक सिविल लाइन पुलिस आरोपित संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

पीड़ित की माने तो आरोपित संतोष कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया में छिप कर रह रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने सिविल लाइन थाने के साथ ही सीएसपी, एएसपी, एसपी आईजी, डीआईजी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी की है।

बावजूद इसके आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़ितो के रुपए लौटाने को लेकर पुलिस द्वारा अब तक किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया है। पीड़ित हेलन कुमार साहू व युवराज साहू ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button