11वीं की छात्रा से करता था अश्‍लील बातें, तंग आकर लड़की ने ख़ुदकुशी

इंदौर। 11वीं की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद कार्रवाई की है।छात्रा एक मनचले से परेशान थी जो स्कूल से आने-जाने के वक्त परेशान करता था। छात्रा ने मानसिक व शारीरिक रुप से परेशान होकर जहर खा लिया।

घटना द्वारकापुरी थाना अंतर्गत गुरुशंकर नगर की है।17 वर्षीय नाबालिग ने 26 जुलाई को जहर खाकर जान दी थी।पुलिस ने भाई-पिता और अन्य लोगों के कथन लेकर गुरुवार को देवेंद्र पंवार नामक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपित देवेंद्र उसका पीछा करता था।

स्कूल के बाहर ही खड़ा रहता था और छुट्टी होते ही छात्रा को रोक लेता था। वह उससे अश्लील बातें करता था और छात्रा पर भी दबाव बनाता था।

भाई ने पुलिस को बताया उसने कईं बार देवेंद्र को समझाया लेकिन वह घर के बाहर खड़े होकर अश्लील इशारे करने लगा।

स्वजन को धमकाने लगा। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने काॅल डिटेल निकाली तो आरोपित देवेंद्र के काॅल की पुष्टि हो गई। मोबाइल में भी देवेंद्र के मैसेज मिल गए। पुलिस ने कथनों के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई