सुकमा में जान जोखिम में डालकर बहादुर जवानों ने की ग्रामीणों की मदद, पार कराया उफनता नाला

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में सुरक्षा बल के जवानों को ग्रामीणों की मदद करते हुए देखा जा सकता है, जो एक उफनते नाले को पार करने में उनकी सहायता कर रहे हैं।

नक्सल क्षेत्र में विषम परिस्थितियों का सामना

5 सितंबर को चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे और नागाराम लौट रहे थे। इस दौरान, लगातार बारिश के कारण इलाके के नदी-नाले उफान पर थे, जिससे यात्रा कठिन हो गई थी। जवानों को नक्सलियों के साथ-साथ मौसम की विषम परिस्थितियों से भी निपटना पड़ रहा था।

जवानों ने की ग्रामीणों की मदद

जब जवान वापस लौट रहे थे इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण जो एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे पानी का स्तर कम होने का इंतजार कर रहे थे। स्थिति को समझते हुए जवानों ने रस्सी का सहारा लेकर इन ग्रामीणों को सुरक्षित रूप से नाले के पार कराया। इस तरह की मानवीय मदद और साहसिकता ने ग्रामीणों को राहत दी और उनकी मुश्किलें आसान की।

सोशल मीडिया में वीडियो तेजी हो रहा वायरल

जवानों द्वारा दिखाए गए इस उदारता और मदद के कार्य का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और जवानों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई