मुख्यमंत्री के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, जारी हुआ नोटिस

मनेन्द्रगढ़ में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने विधायक की शिकायत करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबंधित नेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुशहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।”
इस बयान के बाद प्रेसवार्ता में जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इसका ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है।

मामले को गंभीर मानते हुए भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मनोज साहू को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।





