PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और तेजी पर दिया जोर

रायपुर में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव बंसल ने कहा कि सभी टेंडर प्रक्रियाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं और काम में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और नए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर भी जोर दिया, ताकि निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और प्रबंधन अधिक प्रभावी हो सके।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक के जरिए निर्माण कार्यों की मैपिंग और निगरानी की जा रही है। साथ ही टेंडर प्रक्रिया, बिलिंग और भुगतान व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।

IMG 3202

बैठक में प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों, आगामी परियोजनाओं और ठेकेदारों के कार्य निष्पादन की समीक्षा की गई। सचिव बंसल ने कचना रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button