छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नए पदाधिकारियों का गठन

रायपुर। Indian National Congress की महिला इकाई छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने आदेश जारी किया है।

अल्का लांबा ने अपने आदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी के तहत नई कार्यकारिणी के गठन से पहले प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर की मौजूदा टीम को भंग किया गया है।

उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। इसमें संगठन में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क, संघर्षशील भूमिका और संगठन के प्रति समर्पण को प्राथमिकता दी जाएगी।

महिला कांग्रेस के इस फैसले को संगठन में बड़े बदलाव और नए चेहरों को मौका देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

IMG 3057

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई