स्कूटी पर निकले डिप्टी CM अरुण साव, आम लोगों से सीधे संवाद कर जीता दिल

लोरमी में आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर वीआईपी सुरक्षा और काफिले के बीच रहने वाले नेता से अलग, उन्होंने सादगी और जमीनी जुड़ाव की मिसाल पेश की।

औचक निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने सरकारी गाड़ी और प्रोटोकॉल को छोड़कर स्कूटी उठाई और खुद चलाते हुए शहर की गलियों में निकल पड़े। उनका यह अंदाज लोगों के लिए चौंकाने वाला भी था और खास भी।

रास्ते में उन्होंने कई लोगों से रुककर बातचीत की। बुजुर्गों का हालचाल जाना और युवाओं से विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

IMG 2665

जनता के बीच इस पहल की काफी चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि एक उपमुख्यमंत्री का इस तरह बिना दिखावे के आम लोगों के बीच जाना लोकतंत्र की सादगी और मजबूती को दर्शाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button