छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन घोषित, 18 मई से 12 जून तक रहेगा अवकाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 18 मई 2026 (सोमवार) से 12 जून 2026 (शुक्रवार) तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, जबकि 15 जून 2026 से कोर्ट फिर नियमित रूप से खुलेगा।

अवकाश के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रहेगी। इसके लिए वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है, जो सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ने पर सुनवाई का समय बढ़ाया भी जा सकता है।

अधिसूचना के अनुसार, सिविल, क्रिमिनल और रिट मामलों की फाइलिंग जारी रहेगी। जमानत मामलों को स्वतः सूचीबद्ध किया जाएगा, जबकि अन्य मामलों की सुनवाई के लिए अर्जेंट आवेदन देना जरूरी होगा।

इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, हालांकि शनिवार, रविवार और शासकीय अवकाश में बंद रहेगा।

कोर्ट ने सुनवाई के लिए कुछ तारीखें भी तय की हैं—19, 21, 26 और 28 मई तथा 2, 4, 9 और 11 जून 2026 को वेकेशन जज अहम मामलों की सुनवाई करेंगे।

यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) सुमित कपूर द्वारा जारी किया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button