छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान, कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात की संभावना

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे कई क्षेत्रों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन आगे गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और किसी भी प्रकार का मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है और अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा।

राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई