छत्तीसगढ़ में 15 फोरलेन सड़कों के लिए 708 करोड़ मंजूर, 90.5 किमी सड़क निर्माण होगा

रायपुर। प्रदेश में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सड़कों के निर्माण हेतु 708 करोड़ 21 लाख रुपये मंजूर किए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे जाम से राहत और यात्रा समय में कमी आएगी।
दुर्ग, रायगढ़, रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, जशपुर और कबीरधाम सहित कई जिलों में फोरलेन सड़क और बायपास बनाए जाएंगे। इससे सुरक्षित यातायात के साथ कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि फोरलेन सड़कों का विस्तार प्रदेश की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार बनेगा और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।





