RTE एडमिशन को लेकर रायपुर में कांग्रेस का DEO ऑफिस घेराव, नर्सरी से प्रवेश बहाल करने की मांग

रायपुर। शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
निजी स्कूलों पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल RTE के तहत पात्र गरीब बच्चों को एडमिशन देने से इंकार कर रहे हैं, जिससे उनका शिक्षा का अधिकार प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले नर्सरी से लेकर 12वीं तक RTE के तहत प्रवेश मिलता था, लेकिन अब इसे कक्षा 1 से 12वीं तक सीमित कर दिया गया है, जिससे छोटे बच्चे शुरुआती शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

कांग्रेस की मुख्य मांगें
- RTE के तहत नर्सरी से एडमिशन की व्यवस्था फिर शुरू हो
- सभी निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को अनिवार्य प्रवेश दिया जाए
- नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई हो
दीपक बैज का बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की नाकामियों के कारण नर्सरी एडमिशन का सिस्टम खत्म हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।





