अंबिकापुर दुष्कर्म-हत्या मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान, आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा

रायपुर। अंबिकापुर में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी स्थानीय है और उसकी पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। सरकार और पुलिस दोषी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य पेश कर कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।

टीएस सिंहदेव की कड़ी कार्रवाई की मांग पर विजय शर्मा ने कहा कि दंड देने का अधिकार न्यायालय का होता है, सरकार का नहीं। उन्होंने कहा कि इतने सुलझे नेता से इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी और दोषी को जल्द सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी।

5 राज्यों के चुनाव पर बयान

विजय शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत कई राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और बंगाल में परिवर्तन की संभावना है।

भूपेश बघेल पर पलटवार

असम में भूपेश बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वहां घुसपैठ जैसी समस्याओं पर बेहतर काम किया है और कांग्रेस को जनता के हित में किए गए कार्यों पर भी बोलना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल जहां जाते हैं, वहां भाजपा को जीत दिला कर आते हैं।

ताड़मेटला घटना पर टिप्पणी

ताड़मेटला घटना को याद करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद की वह सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक थी, लेकिन अब ऐसे घटनाओं को अंजाम देने वाले कई नक्सली या तो खत्म हो चुके हैं या पुनर्वास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button