छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, 8 अप्रैल से 3 डिवीजन बेंच और 13 सिंगल बेंच में सुनवाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू होगा। नए रोस्टर के तहत तीन डिवीजन बेंच और 13 सिंगल बेंच में नियमित सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल जनहित याचिका, हेबियस कार्पस, 2020 तक की क्रिमिनल अपील, अवमानना याचिका और धारा 482 से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।

दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत सिविल मामले, कंपनी अपील, टैक्स और कमर्शियल अपीलेट मामलों की सुनवाई करेंगे। वहीं तीसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन के व्यास क्रिमिनल और अन्य लंबित मामलों की सुनवाई करेंगे।

इसके अलावा चीफ जस्टिस की स्पेशल सिंगल बेंच समेत कुल 13 सिंगल बेंच निर्धारित की गई हैं, जिनमें विभिन्न श्रेणी के मामलों की नियमित सुनवाई होगी। नए रोस्टर से मामलों के त्वरित निपटारे और सुनवाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button