PWD ने रचा इतिहास, 993 कार्यों के लिए 9129 करोड़ की रिकॉर्ड मंजूरी

रायपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 ऐतिहासिक रहा है। विभाग ने राज्य गठन के बाद पहली बार 993 कार्यों के लिए 9129 करोड़ 18 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है, जो अब तक की सबसे बड़ी मंजूरी मानी जा रही है।

यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 2589 करोड़ 89 लाख रुपए की तुलना में तिगुने से अधिक है, जबकि कार्यों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा है। बजट में 1925 नए कार्य शामिल करते हुए 2287 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में सड़कों और पुलों के कार्यों को मंजूरी मिली।

उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने तेजी से डीपीआर तैयार कर रिकॉर्ड संख्या में कार्यों को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को तेज कर शहरों, गांवों और वनांचलों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई