छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदेशभर में प्रदर्शन, 250 कॉलेजों में सौंपे ज्ञापन

रायपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में 250 से अधिक महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपे गए। संगठन का कहना है कि वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव बंद होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव नहीं होने से छात्रों को अपनी समस्याएं उठाने और प्रतिनिधित्व करने का मंच नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करना छात्रों के अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए।

संगठन ने राज्य सरकार से तुरंत चुनाव बहाली का निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि 6 तारीख तक मांग पूरी नहीं होने पर NSUI प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई