IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने के बाद शासन ने यह कड़ा फैसला लिया है।
सरकार का कहना है कि इस मामले से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है और अनुशासनहीनता सामने आई है, इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी को नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है। इस दौरान वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और उन्हें केवल निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

सरकार ने बताया कि इस मामले में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।





