Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मैनुअल चालान सिस्टम बंद, अब केवल ऑनलाइन जमा होंगे चालान

रायपुर। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। अब जिला कोषालयों में केवल ऑनलाइन चालान ही स्वीकार किए जाएंगे।

नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने आहरण-संवितरण अधिकारियों, स्टांप वेंडर और बैंक प्रतिनिधियों को ओटीसी (ओवर द काउंटर) ऑनलाइन चालान जमा करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई।

शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक बैरनबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में गजानन पटेल ने बताया कि मैनुअल सिस्टम में गलती की संभावना अधिक रहती थी, जबकि ओटीसी ऑनलाइन चालान प्रणाली में सही मद का चयन करना आसान होगा और बैंक व कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी।

कार्यशाला में बताया गया कि संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा नए वित्तीय वर्ष से मैनुअल चालान सिस्टम को समाप्त कर ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू की जा रही है। ऑनलाइन चालान ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से जमा किया जा सकेगा, जिससे चालान का डेटा सीधे बैंक तक ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सरल बनेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई