Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

फ्लोरामैक्स ठगी मामले में आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश

रायपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने फ्लोरामैक्स ठगी मामले में सख्त रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत के बाद की गई है।

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने आरोप लगाया था कि फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर 40 हजार से अधिक महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर अजीत बसंत ने इस मामले में शासन और आयोग को गलत जानकारी दी थी।

आयोग ने पहले भी दिया था कार्रवाई का निर्देश

आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि फ्लोरामैक्स मामले में पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई की जाए। लेकिन 30 दिन बीतने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी आयोग को नहीं भेजी गई।

इस पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 17 मार्च को मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।

महिलाओं से ठगी का आरोप

ननकी राम कंवर ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी हजारों महिलाओं से ठगी से संबंधित है। उनका आरोप है कि इस तरह की घटनाओं से योजना को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

IMG 0363

उन्होंने आयोग से मांग की है कि मामले में शामिल कोरबा जिले के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए।

फिलहाल आयोग के इस निर्देश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है और अब सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई