राज्यसभा चुनाव: ओडिशा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश, दो गिरफ्तार

दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 के मतदान से ठीक पहले ओडिशा की राजनीति में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। दावा किया गया है कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को लुभाने और रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में बेंगलुरु में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
ओडिशा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर, क्रॉस-वोटिंग की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने अपने आठ विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहराया था।

शिवकुमार के अनुसार, भाजपा ने इन विधायकों को राज्यसभा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए प्रत्येक विधायक को पांच करोड़ रुपये की पेशकश की।

मुख्य आरोप और शिकायत

शिवकुमार ने दावा किया कि चार लोग विधायकों से संपर्क करने आए थे, जिनमें सुरेश नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने उनकी मदद की।  ओडिशा के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बेंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि जब विधायकों ने रिश्वत लेने से इनकार कर दिया, तो उन्हें डराया और धमकाया गया। आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यमों और बिचौलियों के जरिए विधायकों तक पहुँचने की कोशिश की थी।

कांग्रेस एकजुट, नेता बिकाऊ नहीं
डी.के. शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और उन्होंने बिकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और भाजपा की सत्ता हथियाने की साजिश करार दिया। वहीं, इस घटनाक्रम ने ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट के लिए होने वाले मुकाबले को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई