शराब के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव पानी की टंकी में छिपाया; आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर के पास बनी पानी की टंकी में डाल दिया। घटना के बाद वह पास की दुकान से बिरयानी खाकर घर लौटा और कंबल ओढ़कर सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा (50) अपने मकान में अकेले रहते थे। उनका छोटा बेटा प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा (25) पास ही किराए के मकान में रहता था। सोमवार रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में पिता के घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर पिता ने उसे डांटा, जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान गुस्से में आकर प्रभात ने घर में रखी टांगी से पिता के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से पारस केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में डाल दिया।

इसके बाद वह पास की दुकान पर गया, बिरयानी खाई और वापस घर आकर सो गया। आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र के बीच विवाद होते देखा था। संदेह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अगले दिन सुबह पुलिस ने टंकी से शव बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना गुस्से में ‘बाय मिस्टेक’ हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई