अरुण साव का कांग्रेस पर हमला: “किसानों को ठगने वाली पार्टी अब दे रही बयान”

रायपुर। धान की अंतर राशि को ‘सौगात’ बताए जाने पर कांग्रेस द्वारा तंज कसने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे किसानों को प्रति एकड़ 3000 रुपए का “चूना” बताया, जिस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा पलटवार किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि जिस पार्टी ने किसानों को ठगा, वह किस मुंह से बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मापदंड समय के साथ बदलते रहे हैं और यही नीति पार्टी को गर्त में ले गई है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने दो साल का बोनस देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया। जबकि भाजपा सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी के बाद एकमुश्त राशि देने का वादा निभाया है।

राज्यसभा प्रत्याशी चयन पर बयान

छत्तीसगढ़ से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रक्रिया जारी है और निर्धारित समय पर नाम घोषित किया जाएगा। स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर उन्होंने कांग्रेस पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में योग्य कार्यकर्ता को अवसर मिलेगा और अंतिम निर्णय पार्टी का पार्लियामेंट बोर्ड करेगा।

असम चुनाव को लेकर दावा

असम चुनाव पर अरुण साव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें असम के लखीमपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने दावा किया कि असम में भाजपा इतिहास रचने जा रही है।

धान की अंतर राशि को लेकर जारी बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति में फिर से गर्माहट आ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई