Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, अगले 7 दिनों में 5 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया समाप्त होने के बाद अब छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर और माना में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वर्तमान में प्रदेश पर कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है।

राजधानी रायपुर में 27 फरवरी को आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी माह में आमतौर पर आसमान साफ रहता है और सतही हवाएं हल्की चलती हैं। हालांकि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से कभी-कभार बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनती है। कुछ अवसरों पर आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार फरवरी में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 9 फरवरी 1893 को रायपुर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जबकि 28 फरवरी 2009 को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 4 फरवरी 1917 को 24 घंटे में 57.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो फरवरी के लिए असामान्य मानी जाती है।

ठंड के प्रभाव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार अचानक तापमान में बदलाव से सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है। पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों में हाइपोथर्मिया के मामले सामने आए थे।

चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में विटामिन सी युक्त आहार लेना चाहिए। संतरा, नींबू और आंवला जैसी चीजें प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती हैं। अदरक और तुलसी की चाय भी संक्रमण से बचाव में सहायक मानी जाती है।

आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने और मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाने की सलाह दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई