जनपद उपाध्यक्ष पर फायरिंग मामले में दो आरोपी अब भी फरार, नागेंद्र और टाकेश्वर पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

बिलासपुर जिले में जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फरार आरोपियों नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दोनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

घटना 28 अक्टूबर की देर शाम की है, जब नकाबपोश शूटरों ने नीतेश सिंह के कार्यालय में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस दौरान मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ में और उनके रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पैर में गोली लगी थी। एक गोली पीठ को छूते हुए निकल गई थी।

बताया गया कि बचाव में नीतेश सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में सामने आया कि राजनीतिक वर्चस्व और जमीन कारोबार की रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत समेत अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांग्रेस नेता अकबर खान भी शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी टाकेश्वर पाटले पर शूटर्स को एक लाख रुपए उपलब्ध कराने का आरोप है, जबकि नागेंद्र राय पर साजिश में शामिल होने का आरोप है। मस्तूरी पुलिस और विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं।

लंबे समय से गिरफ्तारी नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों से संबंधित कोई भी पुख्ता जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई