छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में केंद्र की पैरवी के लिए 36 अधिवक्ता नियुक्त, राष्ट्रपति की मंजूरी से सूची जारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अपने मुकदमों (कर मामलों को छोड़कर) की पैरवी के लिए 36 अधिवक्ताओं की सूची जारी की है।
राष्ट्रपति की सहमति से जारी इस सूची में 8 अधिवक्ताओं को सीनियर पैनल काउंसिल और 28 अधिवक्ताओं को सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल के रूप में नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों की अवधि तीन वर्षों के लिए निर्धारित की गई है। इस संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
बताया गया है कि ये सभी अधिवक्ता केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न दीवानी और आपराधिक मामलों में पैरवी करेंगे।






