चलती स्कॉर्पियो से लटककर छात्रों ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने वाहन जब्त किए

जशपुर जिले में फेयरवेल कार्यक्रम के बाद छात्रों द्वारा चलती स्कॉर्पियो और बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में छात्र तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर लटकते हुए नजर आए, जबकि एक छात्र हाथ में बियर की बोतल लहराता दिखा। वहीं एक छात्रा भी कार की विंडो पर बैठकर स्टंट करती दिखाई दी।

छात्रों ने इन स्टंट के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे, जो तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में काले रंग की स्कॉर्पियो को तेज गति से चलाते हुए ड्रिफ्ट किया जा रहा था और कार के दोनों ओर छात्र खिड़कियों से बाहर लटक रहे थे। एक अन्य वीडियो में स्कॉर्पियो को मैदान में घुमाया गया, जहां पहले से कई छात्र मौजूद थे।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक की पहचान कर उन्हें जब्त कर लिया। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो ग्राम सारुडीह के अविनाश एक्का के नाम पर रजिस्टर्ड है और घटना के समय वही वाहन चला रहा था। एक अन्य बिना नंबर की स्कॉर्पियो की पहचान भी की गई है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 66/192 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने स्टंट करने वाले छात्रों के परिजनों को थाना बुलाकर कड़ी चेतावनी दी और कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं बल्कि जानलेवा भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट से बचने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई