पिछले पांच वर्षों में OBC वर्ग से सबसे ज्यादा बने IAS-IPS, संसद में सरकार ने जारी किए आंकड़े

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) में नियुक्तियों को लेकर सरकार ने संसद में श्रेणीवार आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। वर्ष 2020 से 2024 के बीच OBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्तियों में OBC वर्ग की संख्या सबसे अधिक रही है, जबकि IPS में इन वर्गों से सबसे ज्यादा चयन हुआ है।

सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, IAS में OBC वर्ग से 245, SC वर्ग से 135 और ST वर्ग से 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली। वहीं IPS में OBC से 255, SC से 141 और ST से 71 उम्मीदवारों का चयन हुआ। इसी तरह IFS में OBC वर्ग से 231, SC से 95 और ST से 48 उम्मीदवारों को सेवा आवंटित की गई। कुल मिलाकर इन तीनों सेवाओं में OBC वर्ग से 731, SC से 371 और ST वर्ग से 186 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली।

सरकार ने यह जानकारी संसद में लिखित जवाब के माध्यम से दी, जिसमें बताया गया कि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों की नियुक्ति अलग-अलग सेवाओं में लगातार हो रही है और IPS में इन वर्गों की भागीदारी सबसे अधिक रही है।

वहीं हाल के वर्षों में सिविल सेवा के कुल पदों की संख्या में कमी भी देखी गई है। वर्ष 2024 में 1,056 पदों के लिए भर्ती निकली थी, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर 979 और 2026 में 933 पद रह गई है।

इसके अलावा 1 जनवरी 2025 की स्थिति के अनुसार, IAS में 6,877 स्वीकृत पदों में से 1,300 पद खाली हैं। IPS में 5,099 स्वीकृत पदों के मुकाबले 505 पद रिक्त हैं, जबकि IFS में 3,193 स्वीकृत पदों में से 1,029 पद खाली पड़े हैं।

सरकार का कहना है कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए नियमित रूप से भर्ती प्रक्रिया जारी है और सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में आवश्यक मानव संसाधन की पूर्ति हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई