बिलासपुर में कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, फिल ग्रुप निशाने पर

बिलासपुर। शहर में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े कोयला कारोबारी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा से जुड़े ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम SIR की सर्वे टीम बनकर पहुंची थी और उसके बाद श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर तथा रामा वर्ल्ड स्थित आवास सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

आयकर विभाग की इस छापेमारी से बिलासपुर के कोयला कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई