महुआ मोइत्रा पर टैक्स चोरी का आरोप, भाजपा ने लगाए शेल कंपनी के जरिए धोखाधड़ी के गंभीर आरोप

दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पति और पूर्व बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा की शेल कंपनी के माध्यम से टैक्स चोरी और आयकर कानून के तहत धोखाधड़ी की है। भंडारी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई दस्तावेज और संदर्भ साझा करते हुए मोइत्रा से इन आरोपों पर स्पष्ट जवाब मांगा।

भंडारी ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर लोगों को डराने के लिए फर्जी मामले दर्ज कराने के बजाय मोइत्रा को इन गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोइत्रा ने जानबूझकर अपने पति के स्वामित्व वाली कंपनी के जरिए कर चोरी की और आय को छिपाने का प्रयास किया। भाजपा प्रवक्ता ने ‘व्हाइट लिली’ नामक कंपनी को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इस कंपनी को पेशेवर सेवाओं के नाम पर बड़ी रकम का भुगतान किया गया, जो संदेह के घेरे में है।

भंडारी ने दावा किया कि ‘व्हाइट लिली’ एक शेल कंपनी है, जिसका कोई वास्तविक व्यावसायिक संचालन नहीं है। उन्होंने 8 मई 2014 के एक पुराने साक्षात्कार का हवाला दिया, जिसमें पिनाकी मिश्रा ने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि इस कंपनी का कोई सक्रिय कारोबार नहीं है। भंडारी ने कहा कि ऐसे लेन-देन आयकर कानून की धारा 276 के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं।

भाजपा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। वहीं, इस मामले पर महुआ मोइत्रा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई