बृजमोहन अग्रवाल को ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025’ की संयुक्त समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025’ पर गठित संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament) का सदस्य बनाया गया है।

सांसद अग्रवाल ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह विधेयक एक युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होती है और यह विधेयक देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा।

IMG 8932

उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है और इस समिति में रहकर वे पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निभाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई