मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके आदर्शों और विचारों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के समग्र और समावेशी विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई