फीस बढ़ोतरी के खिलाफ NSUI का अनोखा प्रदर्शन, गुल्लक–जेवर लेकर पहुँचे छात्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (मा.शि.मं.) के दफ्तर के बाहर आज NSUI कार्यकर्ताओं ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ोतरी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। छात्र और कार्यकर्ता अपने घर से गुल्लक, प्रॉपर्टी के दस्तावेज़ और जेवर लेकर पहुँचे और सवाल उठाया कि क्या अब बच्चों की पढ़ाई के लिए ये सब बेचना पड़ेगा।

NSUI नेता हेमंतपाल ने कहा कि परीक्षा शुल्क 460 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है, वहीं आवेदन फॉर्म की फीस 80 रुपये से 200 रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुल 22 अलग-अलग मदों में फीस बढ़ाई गई है, जिसका सीधा असर गरीब परिवारों पर पड़ेगा।

IMG 8916

हेमंतपाल ने चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और पुरानी दरें लागू नहीं हुईं, तो पहले अधिकारी-कक्ष में विरोध होगा और फिर सड़क से विधानसभा तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्रदेश के गरीब परिवारों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है—कहीं शौचालय नहीं, कहीं शिक्षक कम हैं और किताबें समय पर नहीं पहुँचतीं। ऐसे हालात में फीस बढ़ाना अन्यायपूर्ण है।

वहीं, मा.शि.मं. की सचिव पुष्पा साहू ने कहा कि पिछले पांच सालों में किसी भी मद में फीस नहीं बढ़ी थी। यह फैसला वित्त समिति ने लिया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पड़ोसी राज्यों की तुलना में, बढ़ोतरी के बाद भी छत्तीसगढ़ की फीस अब भी कम है।

IMG 8917

छात्रों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति को देखते हुए फीस वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई