Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

12 परिवारों का सर्वे करेंगे नौवीं गणित के विद्यार्थी, मिलेंगे 15 अंक…

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल से पढ़ाई कर रहे नौवीं के विद्यार्थी अपने-अपने मोहल्ले में परिवारों का सर्वे करते नजर आएंगे। यह उनके प्रोजेक्ट वर्क का हिस्सा होगा। इस प्रोजेक्ट पर उनको परीक्षा में 15 अंक मिलने हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रोजेक्ट विषयों की सूची और अंक विभाजन की योजना बना ली है। इसे स्कूलों में भेजकर जल्दी ही विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट का काम शुरू करा दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड में इस सत्र से नौवीं में गणित को सामान्य और विशिष्ट में बांट दिया है। अगले सत्र से इस व्यवस्था को 10 वीं की परीक्षा में भी लागू कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने अब इसकी अंक योजना और प्रोजेक्ट के विषय जारी कर दिए हैं।

बताया गया है कि गणित का यह प्रश्नपत्र 75 अंक का होगा। वहीं 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन से जुड़ेंगे। आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत तिमाही व छमाही परीक्षा से पांच-पांच अंक और तीन प्रोजेक्ट वर्क के 15 अंक जमा होंगे। मंडल ने नौवीं में सामान्य और विशिष्ट गणित दोनों के लिए प्रोजेक्ट वर्क का एक जैसा विषय दिया है।

इसमें किन्हीं तीन गणितज्ञों का जीवन परिचय एवं उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए, मोहल्ले के 12 परिवारों का सर्वे, जिसमें उनकी संख्या और कहां तक शिक्षा पाई है उसकी जानकारी भरनी होगी। दैनिक जीवन में ज्यामितीय अनुप्रयोगों को समझाना और विद्यालय के नौवीं कक्षा के कक्ष का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें जैसे 12 विषय भी उनके प्रोजेक्ट वर्क में शामिल होंगे। विद्यार्थियों को इन विषयों में से किसी एक पर प्रोजेक्ट बनाकर देना होगा।

नौवीं से 12वीं तक की अंक योजना

माशिमं ने सत्र 2024-25 के नौवीं से 12वीं तक की परीक्षा के लिए सभी विषयों के प्रश्नपत्रों का पैटर्न और अंक योजना जारी कर दिए हैं। इस सत्र में नौवीं व 11 वीं में सभी विषय के सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक के होंगे। वहीं 11वीं व 12 वीं में गैर प्रायोगिक विषय के सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 80 अंक और प्रोजेक्ट कार्य 20 अंकों के होंगे। वहीं प्रायोगिक विषय के सैद्धांतिक पेपर 70 अंक और प्रायोगिक परीक्षा के 30 अंक के होंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।

नौवीं व 10वीं के सभी विषयों की अंक योजना

सैद्धांतिक प्रश्नपत्र-75 अंक

प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक-30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जाएंगे।

प्रश्न क्रमांक-1-सही विकल्प(छह अंक)

प्रश्न क्रमांक-2-रिक्त स्थान(छह अंक)

प्रश्न क्रमांक-3-सत्य असत्य(छह अंक)

प्रश्न क्रमांक-4-सही जोड़ी-(छह अंक)

प्रश्न क्रमांक-5-एक वाक्य में उत्तर(छह अंक)

प्रश्न क्रमांक- 6 से 17-12 प्रश्न(दो-दो अंक)

प्रश्न क्रमांक-18 से 20-तीन प्रश्न(तीन-तीन अंक)

प्रश्न क्रमांक-21 से 23-तीन प्रश्न(चार-चार अंक)

आंतरिक मूल्यांकन(अंक योजना)-25 अंक

तिमाही परीक्षा -पांच अंक

छमाही परीक्षा -पांच अंक

प्रोजेक्ट कार्य -15 अंक(चार प्रोजेक्ट तीन अंक प्रति प्रोजेक्ट के)(अभ्यास पुस्तिका-तीन अंक)

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई