सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 महिला नक्सली भी शामिल

सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों में डर का माहौल बन गया है। इसी दबाव के चलते अब वे मुख्यधारा में लौटने लगे हैं। ताजा मामले में सुकमा जिले में 9 इनामी नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
26 लाख के इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 26 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं। खास बात यह है कि नक्सली बटालियन का एक सक्रिय सदस्य भी सरेंडर करने वालों में शामिल है। ये सभी नक्सली कई बड़ी हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई से टूटा नक्सलियों का मनोबल
सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के गढ़ में घुसकर ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सली कमजोर पड़ रहे हैं। इसी वजह से अब वे आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर से इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। प्रशासन ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है, ताकि वे एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।





