छत्तीसगढ़ के 9 स्कूलों को लगा झटका, माशिमं ने मान्यता किया रद्द, रायपुर के 3 स्कूल शामिल

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार प्रदेश के 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई । कुल 184 में से 175 स्कूलों को मान्यता दी गई है। मापदंड का पालन नहीं करने पर 9 स्कूलों के आवेदन को अमान्य किया गया है। सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मान्यता नियमानुसार भूमि, भवन, संकाय, छात्रों की दर्ज संख्या अनुसार बैठक व्यवस्था होनी चाहिए। पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, प्रसाधन और शैक्षणिक स्टाफ होनी चाहिए. इसके अलावा फर्नीचर व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा आदि मापदंड होनी चाहिए। मापदंड का पालन नहीं करने पर इन 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई।

इन स्कूलों की हुई मान्यता रद्द

दीक्षा पब्लिक हाईस्कूल सुपेला, इंडियन पब्लिक स्कूल दुर्ग, लिटिल फ्लावर हाई स्कूल कवर्धा, लक्ष्य पब्लिक स्कूल हाईस्कूल कबीरधाम, आइडियल कॉन्वेंट हाईस्कूल महासमुंद, ज्ञान गंगा हाईस्कूल कोरिया, ब्लेसिंग उमावि कोरिया, शांति निकेतन पब्लिक उमावि रायपुर, वीर छत्रपति शिवाजी प्रोफ़ेसर कॉलोनी रायपुर।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई